Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, TB, Panchayat गोरखपुर / बांसगांव 06-Apr-2026 03:30 PM

17 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानित

रूरल न्यूज नेटवर्क बांसगांव विकास खंड में क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस दौरान 17 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।

Image Source Here...

बैठक में लालमती देवी, शिवाजी सिंह, अनिरुद्ध सिंह चौहान, एडीओ पंचायत अजय सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, पुरुषोत्तम शाही सहित क्षेत्र के सभी प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि और बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे। प्रधान प्रतिनिधि विकास सिंह ने बैठक का संचालन किया।

Image Source Here...

एडीओ पंचायत अजय सिंह ने बैठक के विभिन्न एजेंडों की जानकारी दी। उन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, मनरेगा की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना, पशुपालन विभाग और पंचम एवं पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत चल रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। पंचायत राज विभाग के स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि पंचायत भवनों पर पंचायत सहायकों की नियुक्ति हो चुकी है। इससे अब आय, जाति और राशन कार्ड जैसी सुविधाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। जिन पंचायत भवनों में शौचालय की व्यवस्था नहीं है, वहां शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह ने टीबी मुक्त घोषित 17 ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान अतुल सिंह, रामप्रवेश यादव, मनीष पांडेय, विजय सिंह, प्रभाकर पाल, छात्र नेता सचिन शाही, अमन सिंह, रोहित शाही और धीरेश सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए शिवाजी सिंह ने बताया कि सीडीओ का आगमन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यह केवल कार्यकाल की अंतिम बैठक नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि विकास खंड की गरिमा भविष्य में भी बनी रहे। उन्होंने आगामी चुनावों को भी गरिमामय बनाए रखने की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×