gorakhpur, cm yogi, harvesting
गोरखपुर / बांसगांव
06-Apr-2026 05:27 PM
गेहूं के खेत में भीषण आग, फसल जलकर खाक, कंबाइन मशीन से चल रहा था कटाई का काम
रूरल न्यूज नेटवर्क।बांसगांव स्थित आबगिर मौजा में सोमवार दोपहर
गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसान ज्ञान बहादुर सिंह और अजय
बहादुर सिंह की फसल जलकर खाक हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों
के मुताबिक, जिस समय खेत में कंबाइन मशीन से कटाई का काम चल
रहा था, उसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। आग लगने के
कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Image Source Here...
तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से आबगिर के पूर्वी
दिशा में फैलने लगी, जिससे
आसपास के अन्य खेत भी इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को
मौके पर बुलाया गया।ग्रामीणों
और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर आग बुझाने का लगातार प्रयास किया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं
पाया जा सका था।
Image Source Here...
प्रत्यक्षदर्शियों
ने बताया कि बांसगांव क्षेत्र के अधिकांश खेतों की कटाई पहले ही हो चुकी थी, लेकिन कुछ किसानों की फसल अभी भी खेत में खड़ी थी, जो आग की चपेट में आ गई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो
सका है कि कुल कितनी फसल का नुकसान हुआ है, क्योंकि
आग पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।