Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, drown गोरखपुर / बांसगांव 18-Apr-2026 01:34 PM

पोखरे में पैर फिसलने से डूबा युवक, मौत

रूरल न्यूज नेटवर्क बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लाहिडाड़ी में एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लगभग 30 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र स्वर्गीय बहादुर प्रसाद, निवासी लाहिडाड़ी के रूप में हुई है।

Image Source Here...

जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे खेत के लिए घर से निकले थे। पोखरे के किनारे उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में जा गिरे और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल सुशील कुमार को इलाज के लिए सीएचसी बांसगांव ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज विकास सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेज दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×