-
Wednesday, 1st April, 2026
बांसगांव
रूरल न्यूज नेटवर्क। बांसगांव के पत्रकार
अग्निवेश सिंह की हत्या के मामले में पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने सोमवार को
कार्रवाई की मांग की। क्लब ने जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र
एसडीएम कुंवर सचिन कुमार सिंह को सौंपा।
प्रेस क्लब के
प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पांडेय के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद सिंह व संगठन मंत्री धनन्जय पांडेय आदि ने ज्ञापन में
कहा कि इस मामले में बांसगांव पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। आरोप है कि
हत्यारोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, बल्कि पीड़ित
परिवार के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
प्रेस क्लब के
पदाधिकारियों ने मांग की है कि मृतक पत्रकार अग्निवेश सिंह के परिवार को आर्थिक
सहायता दी जाए और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। इसके अतिरिक्त, मृतक के भाई नीतीश कुमार को शस्त्र लाइसेंस के साथ सुरक्षा
मुहैया कराई जाए।
अन्य मांगों में पोस्टमार्टम के वीडियो की मेडिको बोर्ड के विषय विशेषज्ञों से पुनः समीक्षा कराना, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करना और लेखपाल व कानूनगो द्वारा सौंपी गई अवैध कब्जे की रिपोर्ट पर कार्रवाई करना शामिल है।