Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Deputy CVO, Farrukhabad गोरखपुर / बांसगांव 24-Feb-2026 05:03 PM

डॉ. धनेश फर्रुखाबाद में डिप्टी सीवीओ सिटी बने, सम्मान, क्षेत्र में खुशी

रूरल न्यूज नेटवर्क डॉ. धनेश, जो नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड नं. 2 के मूल निवासी हैं, को फर्रुखाबाद में डिप्टी सीवीओ सिटी का पदभार सौंपा गया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

Image Source Here...

डॉ. धनेश को बधाई देने वालों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही, पूर्व प्रधानाचार्य भट्टजी, डॉ उमेश गुप्ता, डॉ संतोष गुप्ता, विनोद मोदनवाल, मजहर आफताब आलम सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

इस अवसर पर सभी ने कहा कि डॉ. धनेश की यह सफलता पूरे बांसगांव क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी पदोन्नति से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने पद का दायित्व ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×