Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Former 22-May-2026 02:33 PM

पूर्व गृह मंत्री ने बांसगांव के पुनीत पांडेय को किया सम्मानित, रक्तदान-समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

रूरल न्यूज नेटवर्क मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने 22 मई को युवा समाजसेवी पुनीत पांडेय को सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। पुनीत पांडेय बांसगांव क्षेत्र के तिघरा रुद्रमन के निवासी हैं। पुनीत पांडेय वर्तमान में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में एमबीए के छात्र हैं। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ, वे 'श्रीजा फाउंडेशन ट्रस्ट' के माध्यम से सक्रिय रूप से समाजसेवा कर रहे हैं। उनके कार्यों में रक्तदान अभियान चलाना, जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना, गरीब और असहाय लोगों की सहायता करना तथा युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करना शामिल है।

Image Source Here...

वे बांसगांव स्थित ग्लोरियस चिल्ड्रेन एकेडमी के पूर्व छात्र भी रहे हैं।सम्मान समारोह के दौरान, भूपेंद्र सिंह ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक बताया। उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने की अपील की। उन्होंने पुनीत पांडेय के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।सम्मान मिलने के बाद पुनीत पांडेय ने कहा कि यह उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान और समाजसेवा के प्रति जागरूक करना है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने पुनीत पांडेय को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×