बांसगांव में हिंदू सम्मेलन:हनुमानगढ़ के महंत राजू दास होंगे मुख्य अतिथि, जनसमूह को संबोधित करेंगे
गोरखपुर के बांसगांव
में हिंदू सम्मेलन
आयोजन समिति द्वारा
एक हिंदू सम्मेलन
का आयोजन किया
जा रहा है। यह सम्मेलन
शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को दोपहर
2:00 बजे से जवाहर
लाल नेहरू पीजी
कॉलेज, बांसगांव में
होगा। हनुमानगढ़ के
महंत राजू दास
इस कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि होंगे।
इस सम्मेलन का उद्देश्य
हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक
चेतना और राष्ट्रहित
के विचारों को
सशक्त करना है।
कार्यक्रम "100 वर्ष की
संघर्ष यात्रा (1925–2025)" की
पृष्ठभूमि पर आधारित
होगा, जिसमें हिंदू
समाज के ऐतिहासिक
संघर्ष, सांस्कृतिक विरासत,
सामाजिक दायित्व और
भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श किया
जाएगा।
मुख्य अतिथि महंत
राजू दास अपने
विचारों से उपस्थित
जनसमूह को संबोधित
करेंगे। आयोजकों का
कहना है कि उनके संबोधन
से समाज में
वैचारिक चेतना और
एकजुटता को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम की जानकारी
बांसगांव के प्रदीप
सिंह एडवोकेट ने
दी। उन्होंने क्षेत्र
की जनता से अपील की
कि वे अधिक से अधिक
संख्या में पहुंचकर
इस सम्मेलन को
सफल बनाएं और
सामाजिक एकता का परिचय दें।
आयोजक समिति के
अनुसार, सम्मेलन में
समाज के विभिन्न
वर्गों की सहभागिता
सुनिश्चित की जा
रही है, जो सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति
और सांस्कृतिक मूल्यों
को मजबूती प्रदान
करेगा।