Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Bansgaon गोरखपुर / बांसगांव 05-Jun-2026 02:38 PM

बांसगांव थाना क्षेत्र में कार चालक ने महिला को मारी ठोकर, भीड़ ने घेरा, इलाज कराने गोरखपुर लाया चालक, मारपीट कर चालक फरार

रूरल न्यूज नेटवर्क बांसगांव थाना क्षेत्र के मालनपार चौराहे पर शाम करीब 4 बजे एक कार चालक ने एक महिला को रौंद दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। देखते ही देखते चौराहे पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना में स्थानीय निवासी चंद्रावती देवी (45) अपने बेटे के साथ घर जा रही थी। तभी UP53AU1167 इग्निस कार का चालक अपनी गाड़ी बैक कर रहा था। पीछे जा रही चंद्रावती को टक्कर मार दिया। इस टक्कर में वो मुंह के बल सड़क पर गिर गईं।

Image Source Here...

घर वालों का कहना है कि इस घटना में उनके मुंह और हाथ में चोट आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद कर चालक वाहन से फरार होने लगा लेकिन स्थानीय लोग और घर वालों ने कार चालक को थोड़ी दूरी पर घर कर पकड़ लिया।

Image Source Here...

चंद्रावती की भतीजी अंशिका का कहना है कि कार चालक ने सबके सामने मरहम पट्टी करवाने के लिए गोरखपुर के खजांची में स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती करवाने के नाम वहाँ से लेकर आया। परिवार का आरोप है कि यहां आने के बाद कार चालक अपने साथियों को बुलाकर लाया। अंशिका ने बताया कि- कार चालक और उसके साथियों ने मेरे परिवार के साथ मारपीट की और धमकी देने लगा। जब तक हम लोग पुलिस को बुलाते तब तक वह फरार हो गए थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×