gorakhpur, cm yogi, Bansgaon
गोरखपुर / बांसगांव
11-Jun-2026 03:12 PM
बांसगांव अस्पताल में मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन-अग्नि सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
रूरल न्यूज नेटवर्क।सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र (सीएचसी) बांसगांव में गुरुवार को आपदा प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा को लेकर
एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके लिे आग लगने जैसी आपात स्थिति में मरीजों को
सुरक्षित निकालने और अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित करने की तैयारियों का परीक्षण
करना था।मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल परिसर में आग लगने की
काल्पनिक सूचना दी गई। इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग
पर काबू पाने का अभ्यास किया।
Image Source Here...
अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने
तत्परता दिखाते हुए मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला।इन मरीजों को एंबुलेंस की सहायता से 50 बेड चिकित्सालय बांसगांव में स्थानांतरित किया गया।
इस अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, राहत एवं बचाव कार्यों की गति और सुरक्षा व्यवस्थाओं
का व्यावहारिक परीक्षण किया गया। कार्यक्रम की निगरानी उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार
सिंह ने की।
Image Source Here...
इस अवसर पर सीओ अनुज कुमार सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार भारतीय, नायब तहसीलदार सुधीर मिश्रा, राहुल कुमार मिश्रा, पंकज
पांडेय, अच्छेबर शुक्ला, राजस्व निरीक्षक आशीष
शाही और कस्बा इंचार्ज विकास सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।मॉक ड्रिल में बांसगांव फायर ब्रिगेड की पूरी टीम और
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव के सभी चिकित्सकों-स्वास्थ्य कर्मियों ने
सक्रिय सहभागिता निभाई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास कार्यक्रम
आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाते हैं।