BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / बांसगांव • 13-10-2026

बांसगांव के दुर्गा मंदिर में अष्टमी पर खास परंपराएं

गोरखपुर : बांसगांव के ऐतिहासिक कुलदेवी मां दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व है। यहां श्रीनेत वंशीय क्षत्रिय समाज की सदियों पुरानी परंपराओं का आज भी श्रद्धा के साथ निर्वहन किया जाता है। अष्टमी पर नवविवाहिताओं के प्रथम दर्शन, बच्चों की पारंपरिक रस्म और विशेष धार्मिक अनुष्ठान आकर्षण का केंद्र रहते हैं। समाज की मान्यता के अनुसार, जिन परिवारों में इस वर्ष विवाह हुआ है, उनकी नवविवाहिताएं अष्टमी के दिन पहली बार कुलदेवी मां दुर्गा के दर्शन करती हैं। बताया जाता है कि विवाह में मिलने वाली डाल की साड़ी में से एक साड़ी अष्टमी की रात मां के दरबार में चढ़ाई जाती है। इसके बाद ही नवविवाहिताएं डाल की साड़ी पहनना शुरू करती हैं। मंदिर में पहली बार रक्त अर्पण की परंपरा में शामिल होने वाले बच्चों के वस्त्र अष्टमी की रात मां के दरबार में चढ़ाए जाते हैं। अगले दिन सुबह अभिभावक उन्हीं वस्त्रों को बच्चों को पहनाकर मंदिर ले जाते हैं। वहां माथे पर चीरा लगवाकर निकले रक्त को मां के दरबार में अर्पित करने की परंपरा निभाई जाती है। अष्टमी की रात मां के दरबार में करही चढ़ाने की परंपरा है। इसके बाद मां को पूरी और अन्य पारंपरिक प्रसाद अर्पित किए जाते हैं। इससे पहले मंदिर के यजमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह (बबलू) की ओर से विशेष पंडितों के माध्यम से विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान और हवन कराया जाता है। अनुष्ठान पूरा होने के बाद ही रात लगभग नौ बजे मंदिर के कपाट खोले जाते हैं, जिसके बाद श्रद्धालु मां के दर्शन करते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा के दरबार में सच्चे मन से प्रार्थना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही वजह है कि अष्टमी पर मंदिर में विशेष धार्मिक माहौल रहता है। नवविवाहिताओं के प्रथम दर्शन, पारंपरिक रस्में और विशेष पूजा-अर्चना बांसगांव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:27
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।