Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Union Minister गोरखपुर / बांसगांव 09-Apr-2026 03:28 PM

केंद्रीय मंत्री पीड़ित परिवार से मिले, शोक संतप्त परिवार को न्याय का आश्वासन

रूरल न्यूज नेटवर्क केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान बांसगांव पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित अधिवक्ता नितीश कुमार सिंह के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। मंत्री ने नितीश कुमार के पिता सुनील सिंह और अग्निवेश सिंह के हाल ही में हुए निधन पर दुख व्यक्त किया।

Image Source Here...

मुलाकात के दौरान, मंत्री पासवान ने घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया। इस अवसर पर, नितीश कुमार, माधुरी सिंह और मंजू सिंह ने केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान को एक विस्तृत जांच प्रार्थना पत्र भी सौंपा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×