Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, fire, jewellery, shop, burning 05-Feb-2026 04:11 PM

सराफा दुकान में लगी आग, दुकान का काफी सामान जलकर खाक

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में दीनदयाल चौक स्थित एक सराफा दुकान में गुरुवार तड़के सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सुबह करीब सात बजे हुई इस घटना में दुकान का काफी सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

दुकान मालिक श्री प्रकाश सोनी ने बताया कि वे पारिवारिक शोक के कारण अपने पैतृक मकान पर गए हुए थे। सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान के अंदर स्थित कमरे में लगे मेन स्विच बोर्ड में आग भड़क रही थी, जो तेजी से फैल रही थी।

आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोस के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान के विद्युत उपकरण, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।

Image Source Here...

दुकानदार सोनी के अनुसार, आग से अनुमानित तीन से चार लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास स्थित कपड़े सहित अन्य दुकानों में भी आग फैल सकती थी, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका थी।

सूचना मिलने पर बिजली विभाग ने तुरंत लाइन बंद कर दी और मौके पर पहुंचकर बिजली काटी। फायर ब्रिगेड को सूचना देने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×