Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, public, accused 31-Mar-2026 04:46 PM

फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपी के घर हुई मुनादी, कोर्ट के आदेश पर नोटिस चस्पा

रूरल न्यूज नेटवर्क बड़हलगंज में फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी विजय कुमार के घर पुलिस ने मुनादी कराई। न्यायालय के आदेश पर उसके घर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया गया।

Image Source Here...

आरोपी विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय राधे श्याम निवासी कृत्तपुरा, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर के खिलाफ थाना बड़हलगंज में 12 पासपोर्ट अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोपी लंबे समय से फरार है।

न्यायालय ने आरोपी के विरुद्ध धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत उद्घोषणा नोटिस जारी किया था। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस टीम ढोल-ताशे के साथ आरोपी के घर पहुंची। गवाहों की मौजूदगी में नोटिस की एक प्रति घर के सहज दृश्य भाग पर चस्पा की गई और लाउडस्पीकर से भी उद्घोषणा की गई।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इसे अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि यदि आरोपी निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी पटना घाट उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी होम्योपैथिक उपनिरीक्षक रविकांत निगम, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह और उपनिरीक्षक विकास राय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×