-
Wednesday, 1st April, 2026
बड़हलगंज
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /bdahalganja / news
रूरल न्यूज नेटवर्क। गगहा क्षेत्र के पांडेयपार में शादी समारोह में हर्ष
फायरिंग में गोली लगने से डीजे ऑपरेटर की मौत गई थी। इस मामले में आरोपी गुरमही
गांव के आदर्श उर्फ पंकज गुप्ता को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। आरोपी के पास से एक
पिस्टल भी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया गया।
पुलिस को
चश्मदीदों ने बताया कि शनिवार को शादी समारोह में माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा
था। बारात में बज रहे डीजे पर फरमाइश हुई और गाना बजा ''चली समियाना
में तोहरे चलते गोली...''। इसी गाने की धुन पर थिरकते हुए आरोपी आदर्श उर्फ पंकज
गुप्ता ने अपनी पिस्तौल निकाल ली। जैसे ही गाने के बोल गूंजे, पंकज गुप्ता ने
फायरिंग शुरू कर दी।
उसने लगातार
पांच राउंड फायरिंग की। एक गोली सीधे डीजे ऑपरेटर के सिर में लगी और वहां सन्नाटा
पसर गया।
बताया जा रहा
है कि तीन साल पहले पिता की सड़क हादसे में मौत के बाद पंकज खुद को इलाके का
रसूखदार दिखाने की कोशिश में रहता था। वह पेंट की दुकान संचालित करता है। इसके साथ
ही ठेकेदारी भी करता है।
गोरखपुर के
गगहा इलाके में शनिवार की देर रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में डीजे
ऑपरेटर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना गुरु कृपा मैरेज हाल से लगभग 100 मीटर पहले हुई, जिससे समारोह
में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान डीजे ऑपरेटर छोटू (18) के रूप में
हुई।
नाचने में चलाई
गोली
घटना शनिवार
रात करीब 10 बजे की है। गगहा पांडेपार निवासी हरि गोविंद गुप्ता के
पुत्र शुभ्रांश की बारात घर से निकलकर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के सामने स्थित
गुरु कृपा मैरेज हाल में जा रही थी। डीजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते आगे बढ़ रहे
थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारात मैरेज हाउस से 100 मीटर पहले ही
थी कि बारात में शामिल एक युवक ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।
बताया जा रहा
है कि उसने लगातार तीन फायर किए, जिनमें से दो गोली हवा में
चली गईं, जबकि तीसरी गोली डीजे ऑपरेटर के सिर में जा लगी। गोली लगते ही डीजे ऑपरेटर छोटू (18) मौके पर गिर
पड़ा। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां
चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। छोटू गोला थाना क्षेत्र के गौशाला गांव का
निवासी था और डीजे ऑपरेटर का कार्य करता था।
हादसे के बाद
कई बाराती लौट गए
घटना के बाद शादी समारोह का माहौल गमगीन हो गया। लड़की पक्ष फरीदाबाद से शादी के लिए कौड़ीराम आया था। हादसे के बाद कई बाराती लौट गए, हालांकि वैवाहिक रस्में किसी तरह पूरी कराई गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने के आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया गया है।