BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / बड़हलगंज • 30-09-2026

छात्रों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए

गोरखपुर : बड़हलगंज में सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए गए। बुधवार को ग्रामीण मिनी स्टेडियम में बड़हलगंज कोतवाली की साइबर सेल टीम ने यह जानकारी दी। साइबर सेल ने बताया कि अपराधी बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी या रिश्तेदार बनकर लोगों को झांसे में लेते हैं। वे बैंक खातों और डिजिटल भुगतान से ठगी करते हैं। अनजान फोन या मैसेज पर भरोसा करने से पहले पुष्टि जरूरी है। छात्रों को ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड साझा न करने को कहा गया। अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से भी मना किया। डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतें। रुपये लेने के लिए यूपीआई पिन की जरूरत नहीं होती। अगर कोई रुपये भेजने के नाम पर पिन डालने या ऐप डाउनलोड करने को कहे, तो सतर्क रहें। सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखें। अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, निजी जानकारी साझा करने से बचें। फर्जी विज्ञापनों और नौकरी के झांसे से भी सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस और साइबर अपराध हेल्पलाइन को सूचना दें। समय पर शिकायत से ठगी की रकम रोकने और कार्रवाई में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे। साइबर सेल की टीम ने सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के समापन पर आरबी फिजिकल ट्रेनर के प्रशिक्षक आरबी यादव ने साइबर सेल की टीम का आभार जताते हुए कहा कि युवाओं के लिए साइबर अपराध से बचाव की जानकारी बेहद उपयोगी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:37
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।