Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Allegation • गोरखपुर / बड़हलगंज • 10-06-2026

एमआरएफ सेंटर के निर्माण में अनियमितता का आरोप, सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष ने संचालन पर किया सवाल

रूरल न्यूज नेटवर्क नगर पंचायत बड़हलगंज में एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर के निर्माण एवं संचालन में कथित वित्तीय अनियमितताओं तथा कूड़ा निस्तारण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि कानूगो घाट क्षेत्र में एमआरएफ सेंटर निर्माण के नाम पर लगभग 48 लाख रुपये खर्च दर्शाए गए थे। इसके बाद उसी स्थल पर राज्य वित्त आयोग की निधि से करीब 28 लाख रुपये के बाउंड्रीवाल एवं अन्य विकास कार्य भी दिखाए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक ही भूमि पर विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य दिखाकर सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि एमआरएफ सेंटर का उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक व्यवस्था विकसित करना था, लेकिन वास्तविकता में सेंटर से कुछ दूरी पर सरयू नदी घाट क्षेत्र के आसपास खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है और स्थानीय लोगों, पशुओं तथा पक्षियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

Image Source Here...

सूरज जायसवाल ने आरोप लगाया कि खुले में कूड़ा डाले जाने से आसपास के कई वार्ड प्रभावित हो रहे हैं तथा लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य, स्वीकृत नक्शे, तकनीकी अनुमोदन और वास्तविक कार्यस्थल की भी जांच कराने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि एमआरएफ सेंटर एवं उससे संबंधित सभी कार्य शासन की स्वीकृति और तकनीकी मानकों के अनुरूप कराए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुसार की जा रही है और लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:56
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब