BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / बड़हलगंज • 01-10-2026

दहेज में कार और 10 लाख रुपये मांगने का आरोप

बड़हलगंज : दहेज में कार और 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बुधवार रात बड़हलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धोबौली गांव निवासी बृजलता सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी सात दिसंबर 2014 को मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गंगेवीर गांव निवासी चन्द्रशेखर सिंह के साथ हुई थी। उनके तीन बेटियां हैं। तहरीर के अनुसार शादी के बाद पति की सरकारी नौकरी लगने पर ससुराल पक्ष की ओर से कथित तौर पर लग्जरी कार और 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। शिकायतकर्ता के अनुसार गृहस्थी बचाने के लिए मायके से वर्ष 2018 और 2019 में एक-एक लाख रुपये मंगाकर ससुराल पक्ष को दिए गए, लेकिन इसके बाद भी कथित प्रताड़ना जारी रही। बृजलता ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त 2025 की रात करीब नौ बजे पति, सास, ससुर और अन्य नामजद रिश्तेदारों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि पति ने बाल खींचकर जमीन पर पटक दिया और सीने पर चढ़ गया, जबकि सास पर गला दबाने का आरोप लगाया गया है। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर जान बचने की बात तहरीर में कही गई है। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और अन्य स्त्रीधन छीनने तथा पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है। विवाहिता का कहना है कि जान बचाने के लिए उसने अपना स्त्रीधन दे दिया, जिसके बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष बड़ी बेटियों को अपने पास रखना चाहता है, जबकि विवाहिता और उसकी छोटी बेटी को साथ रखने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:37
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।