Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Controversy, Indira Gandhi, Barhalganj 16-Jan-2026 09:07 AM

बड़हलगंज में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर विवाद:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई मूर्तियां लगाने पर विरोध प्रदर्शन किया

गोरखपुर के बडहलगंज नगर में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की प्रतिमा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

बता दें कि तीन दशक पूर्व कालेज रोड तिराहा के किनारे पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित हुई। तब यह इलाका ग्रामीण क्षेत्र था, वर्तमान निकाय चुनाव पूर्व नकर पंचायत के सीमा विस्तार में यह नगरीय क्षेत्र में समायोजित हुआ। अब नगर पंचायत प्रशासन ने कालेज तिराहे पर गोलंबर का निर्माण कराया।

लोग आश्वस्त थे कि गोलंबर टर इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित होगी लेकिन बुधवार की रात में यहां चार की संख्या में प्रतिमा स्थापित कर दी गई जबकि इंदिरा गांधी की प्रतिमा सडक किनारे धूल फांक रही है। यह देख गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे, उन्होंने गांधी प्रतिमा के सामने ' गांधी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं' की नारेबाजी करने लगे।

कहा कि नगर पंचायत चिल्लूपार क्षेत्र का वर्तमान नेतृत्व कुछ अन्य लोगों की मूर्ति स्थापित कर अनावश्यक रूप से विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। जब तिराहे पर गोलंबर का निर्माण हो रहा था तो उपजिलाधिकारी गोला को ज्ञापन देकर यह मांग की थी कि इस तिराहे पर इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा ही स्थापित की जाए क्योंकि वर्षों पूर्व से इस तिराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित है।

ज्ञापन में यह आशंका व्यक्त की गई थी कि स्थानीय राजनैतिक नेतृत्व किसी और की प्रतिमा लगाकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपमानित करने की साजिश कर रहा है इसलिए जब भी इस चबूतरे पर किसी की प्रतिमा लगानी हो तो वह प्रतिमा इंदिरा गांधी की ही होनी चाहिए पर स्थानीय प्रशासन राजनैतिक दबाव में है शायद इसलिए 14 जनवरी की रात 8 बजे नगर पंचायत बड़हलगंज ने नवनिर्मित चबूतरे पर किन्हीं अन्य चार लोगों की प्रतिमा स्थापित कर दी है।

हम कांग्रेसजन इस सिलसिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से भी मिलकर स्थानीय राजनैतिक नेतृत्व की अनैतिक कार्यप्रणाली की जानकारी देंगे साथ ही माननीय जिलाधिकारी गोरखपुर से शिकायत दर्ज कराकर जमीनी स्तर पर भी धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध दर्ज कराएंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×