BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Elder man • गोरखपुर / बड़हलगंज • 21-05-2026

वृद्ध पर हमला, तीन पर केस दर्ज, भैंस को चारा खिलाने के दौरान हुई मारपीट

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के पिड़हनी गांव में भैंस को चारा खिलाने के दौरान कहासुनी के बाद एक 90 वर्षीय वृद्ध पर हमला किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image Source Here...

पिड़हनी गांव निवासी 90 वर्षीय कोदई मल्लाह पुत्र स्वर्गीय पब्बर मल्लाह ने कोतवाली बड़हलगंज में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बीते सुबह करीब पांच बजे वे अपनी निजी भूमि पर बंधी भैंस को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान गांव के सन्नी गुप्ता पुत्र रामाज्ञा गुप्ता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

वृद्ध का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सन्नी गुप्ता ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे वे घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बुचिया देवी पत्नी रामाज्ञा और गीता गुप्ता पुत्री रामाज्ञा ने भी लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की। मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

कोदई मल्लाह ने बताया कि इस घटना में उनके हाथ, सीने तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अंदरूनी चोट भी पहुंची है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 115(2) एवं 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच कांस्टेबल आशीष पाण्डेय को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष सुनिल राय का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:37
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।