BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Famous hair stylist, Javed Habib • गोरखपुर / बड़हलगंज • 14-04-2026

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब गोरखपुर पहुंचे, बड़हलगंज में सैलून प्रमोशन के दौरान मुक्तिपथ का अवलोकन किया

रूरल न्यूज नेटवर्क। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब गोरखपुर के बड़हलगंज कस्बे पहुंचे। वे यहां एक सैलून के प्रमोशन के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने मुक्तिपथ का अवलोकन भी किया। लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "जो करो दिल से करो, ईमानदारी से करो, अपने काम से प्रेम करो, सफलता तुम्हें ढूंढेगी।" जावेद हबीब को 'हेयर स्टाइलिस्ट' शब्द पर आपत्ति है। वे खुद को 'दुनिया का सबसे बड़ा नाई' कहलाना पसंद करते हैं, जिनके दुनिया भर में 900 से अधिक आउटलेट्स हैं।

प्रसिद्ध हेयर स्टाइलिस्ट और उद्यमी जावेद हबीब ने मीडिया से बातचीत में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो धंधा हमें रोजी-रोटी देता है, वह छोटा नहीं हो सकता। नाई का कार्य व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक साथ रहता है, इसलिए यह कार्य किसी भी तरह से छोटा नहीं है।

उन्होंने जोर दिया कि किसी भी व्यवसाय से प्यार और उसके प्रति ईमानदारी आवश्यक है। जावेद हबीब ने देश के 280 शहरों में अपने बिजनेस सैलून और हेयर एकेडमी की श्रृंखला स्थापित की है, जिसके तहत विश्व भर में 900 से अधिक हेयर कटिंग संस्थान संचालित हैं।

जावेद हबीब ने बताया कि उनके जीवन में तीन प्यार हैं: पहला देश, दूसरा उनका काम और तीसरा उनका परिवार। उन्होंने सफलता के लिए खुश रहने, दूसरों को खुश रखने, स्वस्थ रहने, ऊर्जावान बने रहने और काम के प्रति हमेशा जुनून बनाए रखने को सबसे जरूरी बताया।

Image Source Here...

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि बड़हलगंज में जावेद हबीब का शोरूम खुलना सौभाग्य की बात है, इससे स्थानीय स्तर पर भी रोजगार सृजित होंगे। उमर ने जावेद को बड़हलगंज के मुक्तिपथ के बारे में भी जानकारी दिया जिसके बाद वे श्री उमर के साथ मुक्तिपथ के अवलोकन को पहुंचे और प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने कहा किया वास्तव में बड़हलगंज और मुक्तिपथ मेरी कल्पना से परे था। हमने इतने व्यवस्थित अंतिम स्थल के बारे में कभी नहीं सोचा। मुक्तिपथ जैसी रचनाएं विश्वबन्धुत्व की सच्ची सौगात देती है। उन्होंने कहा कि आगे भी जब वे इधर आयेंगे तो मुक्तिपथ पर दुबारा जरूर आयेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:39
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।