BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, missing • गोरखपुर / बड़हलगंज • 21-05-2026

चार वर्षीय मासूम लापता, पुलिस ने आधे घंटे में परिजनों से मिलवाया

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज कस्बे में एक चार वर्षीय गुमशुदा बालिका को उसके परिजनों से मिलाया गया। बड़हलगंज पुलिस की तत्परता से बच्ची को महज आधे घंटे के भीतर उसके परिवार तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज के नेतृत्व में की गई। बुधवार को बड़हलगंज कस्बे में एक लगभग चार वर्षीय बालिका अकेली पाई गई। बच्ची छोटी होने के कारण अपने घर या परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी।

Image Source Here...

सूचना मिलते ही बड़हलगंज पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने बालिका को सुरक्षित अपनी निगरानी में लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। विभिन्न माध्यमों से परिजनों की तलाश की गई। पुलिस ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में जानकारी जुटाई और लगातार प्रयासों के बाद मात्र आधे घंटे में बच्ची के परिवार का पता लगा लिया।

नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक अनुराधा यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र मिश्रा और कांस्टेबल हरिओम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आमजन की सुरक्षा और सहायता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:38
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।