-
Wednesday, 1st April, 2026
बड़हलगंज
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /bdahalganja / news
गोरखपुर जनपद के
बड़हलगंज क्षेत्र के युवा अधिवक्ता प्रणव द्विवेदी
को मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ द्वारा राज्य
युवा पुरस्कार से
सम्मानित किया गया
है। उन्हें यह
प्रतिष्ठित सम्मान समाज
सेवा और युवाओं
के सर्वांगीण विकास
के लिए उनके
समर्पित प्रयासों हेतु
प्रदान किया गया
है।
एडवोकेट द्विवेदी ने शिक्षा
को सामाजिक परिवर्तन
का महत्वपूर्ण माध्यम
मानते हुए क्षेत्र
में एक निःशुल्क
जनता लाइब्रेरी की
स्थापना की है। यह लाइब्रेरी
बड़हलगंज और आसपास
के ग्रामीण क्षेत्रों
के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को अध्ययन
की सुविधा प्रदान
कर रही है, जिससे प्रतियोगी
परीक्षाओं और उच्च
शिक्षा की तैयारी
कर रहे युवाओं
को विशेष लाभ
मिल रहा है।
कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण
समय में भी उन्होंने सक्रिय रूप
से समाज सेवा
की। उस कठिन दौर में
उन्होंने जरूरतमंदों तक सहायता
पहुँचाने, युवाओं को
मार्गदर्शन देने और
सामाजिक दायित्वों के
निर्वहन में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाई।
राज्य सरकार द्वारा
प्राप्त यह सम्मान
केवल एडवोकेट प्रणव
द्विवेदी की व्यक्तिगत
उपलब्धि नहीं है,
बल्कि यह पूरे दक्षिणांचल क्षेत्र के
लिए प्रेरणा का
स्रोत है। उनके
इस सम्मान से
क्षेत्र के युवाओं
में सकारात्मक ऊर्जा
का संचार होगा
और समाज सेवा,
शिक्षा तथा राष्ट्र
निर्माण के प्रति
जागरूकता बढ़ेगी।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।