Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Kuldevi, temple 26-Feb-2026 04:00 PM

नरहरपुर में कुलदेवी मंदिर का निर्माण, प्राण-प्रतिष्ठा, 1857 में ध्वस्त मंदिर अब पर्यटन स्थल, सीएम योगी ने कराया संरक्षित

रूरल न्यूज नेटवर्क बड़हलगंज क्षेत्र के नरहरपुर गांव में राजा हरिप्रसाद मल्ल के किले के पास सरयू नदी के किनारे उनकी कुलदेवी के मंदिर का निर्माण किया गया है। इस मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हो गया है। इसका समापन 1 मार्च को सहभोज के साथ होगा।

राजा हरिप्रसाद मल्ल धर्मांध ट्रस्ट के अध्यक्ष और उनके वंशज गिरीश गहरवार उर्फ अतुल सिंह ने बताया कि यह कुलदेवी विसेन राजपूतों सहित क्षेत्रीय लोगों की आस्था का केंद्र रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 4.31 करोड़ रुपये की लागत से राजा हरिप्रसाद मल्ल स्मारक पर्यटन स्थल की बाउंड्री वॉल तैयार की जा रही है, जिसके बगल में यह मंदिर स्थापित है।

Image Source Here...

इतिहास के अनुसार, 1857 में राजा हरिप्रसाद मल्ल ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए दासता स्वीकार करने के बजाय मरना पसंद किया था। उस युद्ध के दौरान अंग्रेजों के तोपों से किला ध्वस्त हो गया था और कोर्ट परिसर में स्थापित कुलदेवी के मंदिर को भी अंग्रेजों ने उड़ा दिया था।

इसकी ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे पर्यटन स्थल घोषित कर सम्मान बढ़ाया और किले को संरक्षित कराया। स्मारक के साथ ही अब कुलदेवी का भव्य मंदिर भी बन गया है, जिसका प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×