-
Wednesday, 1st April, 2026
बड़हलगंज
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /bdahalganja / news
रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज
में एक विवाहिता ने दहेज के लिए मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत
पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कस्बा बड़हलगंज के कल्यानपुर
निवासी श्रेयांसी वर्मा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका विवाह 30 नवंबर
2025 को गोरखपुर के हसूपुर निवासी अमित वर्मा से हुआ था। श्रेयांसी के अनुसार, शादी
के तुरंत बाद ही पति और सास ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया
है कि ससुराल पक्ष उसे लगातार अपमानित करता था और ताना मारता था कि उसके मायके वालों
ने कुछ नहीं दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और कई बार उसे भोजन भी
नहीं दिया जाता था। पति और सास मिलकर उसे डराते-धमकाते थे।
ससुराल पक्ष कथित तौर
पर एक चार पहिया वाहन और दस लाख रुपये नकद की मांग कर रहा था, जिसका उद्देश्य नई दुकान
खरीदना बताया गया। यह मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना और बढ़ गई। एक बार मारपीट के दौरान
पीड़िता का मोबाइल फोन छीनकर उसमें मौजूद पढ़ाई से संबंधित रिकॉर्ड भी डिलीट कर दिए
गए।
श्रेयांसी ने अपने पति
पर घरेलू काम करने वाली महिला से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। इस बात का विरोध
करने पर भी उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता का दावा है कि पति के इसी चारित्रिक
दोष के कारण उसकी पिछली शादी भी टूट चुकी थी, जिसकी जानकारी उसे बाद में मिली।
जब पीड़िता ने अपने मायके
पक्ष को पूरी बात बताई और पिता ने ससुराल वालों से संपर्क किया, तो पति ने उसे मानसिक
रूप से अस्वस्थ बताकर इलाज कराने की बात कही। इसके बाद ससुराल पक्ष ने पीड़िता
पर जेवर लेकर घर से भाग जाने का आरोप लगाया, जबकि उसके पिता विधिवत विदाई कराकर उसे
मायके लाए थे।
पुलिस ने पति और सास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।