Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, woman, FIR registere • गोरखपुर / बड़हलगंज • 04-04-2026

बच्चे पर पानी फेंकने को लेकर विवाद, पड़ोसियों ने महिला को पीटा, FIR दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज में पड़ोसियों ने एक महिला के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। यह घटना बच्चे पर पानी फेंकने के विवाद के बाद हुई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम नेतवार, पोस्ट पटना घाट, थाना बड़हलगंज निवासी रीता देवी पत्नी अंगद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मार्च 2026 की रात लगभग 9 बजे उनका चार वर्षीय बच्चा घर के ओसारे में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस की अनामिका उर्फ लक्की पुत्री उमेश यादव ने बच्चे पर पानी फेंक दिया और उसका सिर दीवार से भिड़ाने का प्रयास किया।

Image Source Here...

रीता देवी ने जब इस बात का विरोध किया, तो आरोपित पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उमेश यादव पुत्र रामानंद ने रीता देवी के बाल पकड़कर उन्हें घसीटा और थप्पड़ व लात-घूंसों से मारपीट की। उन्हें जान से मार देने की धमकी भी दी गई।

तहरीर में यह भी बताया गया है कि अमलावती देवी पत्नी उमेश यादव ने भी इस दौरान रीता देवी का पैर पकड़ लिया। मारपीट के कारण रीता देवी को आंख, सीने, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपित पक्ष तब तक वहां से फरार हो चुका था। थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 315 तथा 351(3) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:46
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब