Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Apaar ID • गोरखपुर / बड़हलगंज • 22-05-2026

अपार आईडी पर 20 स्कूलों को नोटिस, लापरवाही पर मान्यता रद्द करने की चेतावनी, बीईओ सख्त

रूरल न्यूज नेटवर्क बड़हलगंज में अपार आईडी निर्माण में लगातार लापरवाही बरतने वाले 20 विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मनोजित राव ने इन विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रभारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विभाग के अनुसार, कई बार निर्देश और चेतावनी दिए जाने के बावजूद छात्रों की अपार आईडी बनाने में कोई संतोषजनक प्रगति नहीं हुई है। शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही माना है और कहा है कि विद्यालयों की कार्यप्रणाली से लगता है कि वे भविष्य में संचालन को लेकर गंभीर नहीं हैं।

बीईओ ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे अपने समस्त अभिलेखों और संबंधित कर्मचारियों के साथ निर्धारित समय पर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) बड़हलगंज कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि विद्यालय निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होते या अपार आईडी निर्माण में आवश्यक प्रगति नहीं दिखाते, तो यह माना जाएगा कि उन्हें विद्यालय संचालन जारी रखने में कोई रुचि नहीं है।

Image Source Here...

मनोजित राव ने चेतावनी दी है कि लापरवाही जारी रहने पर संबंधित विद्यालयों का यू-डायस कोड बंद कर दिया जाएगा और उनकी मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, अपार आईडी निर्माण को लेकर शासन स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है। यह अभियान छात्रों के शैक्षिक अभिलेखों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने और एकीकृत पहचान प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। ऐसे में विद्यालयों की उदासीनता को गंभीरता से लिया जा रहा है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने इस आदेश की प्रतिलिपि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय गोरखपुर को भी भेजी है, जिसमें अपेक्षित प्रगति न होने की जानकारी दी गई है और आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के निजी विद्यालयों में हड़कंप मच गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:48
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब