-
Wednesday, 1st April, 2026
बड़हलगंज
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /bdahalganja / news
बड़हलगंज क्षेत्र के डेरवा
खेल मैदान में
मंगलवार को स्व. गंगा यादव
क्रिकेट प्रतियोगिता का
अंतिम लीग मैच खेला गया।
इसमें पकड़ी बाजार
की टीम ने आजमगढ़ को
तीन विकेट से
हरा दिया। पकड़ी
बाजार ने 13 ओवर
में 159 रन बनाकर
मैच अपने नाम
किया।
टॉस जीतकर पकड़ी
बाजार ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला
किया। आजमगढ़ की
टीम ने निर्धारित
14 ओवर में 8 विकेट
खोकर 156 रन बनाए।
जवाब में, पकड़ी
बाजार ने लक्ष्य
का पीछा करते
हुए 13 ओवर में
7 विकेट के नुकसान
पर 159 रन बनाकर
जीत हासिल की।
पकड़ी बाजार के
सचिन को मैन ऑफ द
मैच चुना गया।
मैच का शुभारंभ
बरहज के पूर्व
चेयरमैन उमेश सिंह
और मरकड़ी के
ग्राम प्रधान राजेंद्र
उर्फ रक्कम यादव
ने खिलाड़ियों से
परिचय प्राप्त कर
कराया। इस अवसर पर पूर्व
चेयरमैन उमेश सिंह
ने खिलाड़ियों और
उपस्थित जनसमूह को
संबोधित करते हुए
कहा कि डेरवा
क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों
का हमेशा दबदबा
रहा है। उन्होंने
आयोजक मंडल को एक सफल
टूर्नामेंट आयोजित करने
के लिए धन्यवाद
दिया।
इस प्रतियोगिता में उद्घोषक की भूमिका सत्येंद्र तिवारी और रंजीत शुक्ला ने निभाई। अंपायरिंग राजन सिंह और सत्येंद्र यादव ने की, जबकि मनोज तिवारी ने मैच रेफरी का कार्यभार संभाला। स्कोरर अभिमन्यु यादव रहे। इस दौरान आयोजक मकसूदन यादव, हेमंत सिंह, अनिरुद्ध यादव, रत्नेश यादव, राजन तिवारी, करन यादव, राजा यादव, प्रिंशु सिंह, टिंकु सिंह, विक्रम सिंह, सोनू मौर्य सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।