BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Parshuram Jayanti • गोरखपुर / बड़हलगंज • 18-04-2026

परशुराम जयंती पर शोभायात्रा, तैयारियां पूरी, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत मुजौना में परशुराम जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह शोभायात्रा रविवार को मुजौना गांव के खुदीराम ब्रह्म मंदिर से शुरू होगी। यह पिड़हनी, रामगढ़, कोहड़ाभावर, दुबौली, खडेसरी और नरहरपुर होते हुए बड़हलगंज तक जाएगी।

Image Source Here...

आयोजक मंडल के मनीष तिवारी और शिवम तिवारी ने बताया कि चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक गैर-राजनीतिक कार्यक्रम है। मुजौना से बड़हलगंज तक की नौ किलोमीटर लंबी शोभायात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं। मैंभरा के ग्राम प्रधान प्रेमप्रकाश सिंह, सिधुआपार के युवा नेता शिवम पाण्डेय, पौहरिया के राजन सिंह, बरहज के पंकज सिंह और मरकड़ी के राणा सिंह सहित सैकड़ों समर्थक रविवार को मुजौना ब्रह्म मंदिर पहुंचकर रैली को अपना समर्थन देंगे।

Image Source Here...

रामगढ़ के शिवदत्त तिवारी, डबलू पाण्डेय, परसिया के राजेश तिवारी, विनय तिवारी, कोहड़ाभावर के राजन तिवारी, राजाराम पाल, बिरहुआ के प्रहलाद शुक्ला, दिलीप पाण्डेय, छपिया उमराव के मनोज तिवारी, अजय तिवारी, डेरवा के रविन्द्र यादव, करन यादव और हर्ष सिंह जैसे कई लोगों का कहना है कि भगवान परशुराम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अत्याचारियों के खिलाफ संघर्ष किया था। भगवान परशुराम को चिरंजीवी माना जाता है। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि उन्हें सभी वर्गों से समर्थन मिल रहा है। आयोजकों ने लोगों से परशुराम जयंती समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:38
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।