Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, injured • गोरखपुर / बड़हलगंज • 29-05-2026

रास्ते के विवाद पर कई लोग घायल, दो पक्षों के बीच मारपीट

रूरल न्यूज नेटवर्क बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मुहाल जलकर खैरवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे, ईंट और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिसमें महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले पक्ष के राजवंशी निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब दो बजे वे अपने पट्टीदार विशाल निषाद के परिवार के साथ रास्ते के विवाद पर सुलह की बात कर रहे थे। इसी दौरान विशाल निषाद, उत्तम निषाद, सुखधाम निषाद, रमेश निषाद, नीतू निषाद, सुमन्ती देवी, शशिकला देवी और आदित्य निषाद सहित एक अज्ञात व्यक्ति ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया।

राजवंशी निषाद के अनुसार, इस हमले में उनका हाथ टूट गया। उनके पुत्र बृजेश निषाद, पत्नी राधिका देवी और पुत्रियां इन्द्रमती व फूलमती भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद और एक अज्ञात समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Image Source Here...

दूसरे पक्ष के सुखधाम सहानी ने भी पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उन्होंने पहले ही अपनी निजी भूमि से चार फुट रास्ता दिया हुआ है, लेकिन पट्टीदार राजवंश सहानी, दिनेश सहानी, ब्रजेश सहानी और इन्द्रमती सहानी दोबारा रास्ते की मांग कर विवाद करने लगे। सुखधाम के अनुसार, ये लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए और डंडे, ईंट व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

इस मारपीट में सुखधाम सहानी के सिर और कंधे पर चोटें आईं, जबकि उनकी माता सुमन्ती देवी के पैर और पत्नी नीतू देवी के पेट में गंभीर चोटें लगीं। पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:49
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब