BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / बड़हलगंज • 16-10-2026

परिजन बोले- तुलसी मुंह में डालते ही जिंदा हुई दादी, गोरखपुर में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया था

गोरखपुर : गोरखपुर में मृत घोषित एक महिला के मुंह में तुलसी का पत्ता डालते ही जिंदा हो गई। गुरुवार को 56 साल की महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। लकड़ियां पहुंच चुकी थीं और रिश्तेदार घर आ चुके थे। इसी बीच परिजनों ने महिला के मुंह में गंगाजल के साथ तुलसी का पत्ता डाला, तो उन्हें खांसी आने लगी। यह देखकर परिजन हैरान रह गए। वे तत्काल महिला को BRD मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला बड़हलगंज क्षेत्र का है। बेलवा दाखिली गांव की रहने वाली ललिता देवी पत्नी शिवमूरत यादव को एक सप्ताह से बुखार था। उनके देवर चंद्रमौली यादव ने बताया कि भाभी का इलाज पिड़हनी चौराहे के पास एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। मंगलवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बड़हलगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज की आशंका जताई और दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें एक अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को इलाज के बाद डॉक्टरों ने ललिता देवी को मृत घोषित कर दिया और घर ले जाने को कहा। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें गांव ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। घर में रिश्तेदार जुटने लगे और बांस की टिकठी भी तैयार कर ली गई।

अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान घर की महिलाएं ललिता देवी के मुंह में गंगाजल और तुलसी का पत्ता डाल रही थीं। इसी दौरान उन्हें खांसी आने लगी। यह देखकर परिवार के लोग चौंक गए और उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया। परिजन उन्हें तत्काल BRD मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला को पहले मृत घोषित किए जाने और बाद में उनकी स्थिति में बदलाव को लेकर अस्पतालों की ओर से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, महिला की हालत और पहले मृत घोषित किए जाने की परिस्थितियों को लेकर हॉस्पिटल की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:12
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।