Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Barhalganj, died 16-Jan-2026 08:48 AM

बड़हलगंज में पतंग उतारते समय इकलौते बेटे की मौत:पेड़ पर उतारने के लिए था चढ़ा, करंट लगने से हादसा; परिवार में चीख पुकार

बड़हलगंज थाना क्षेत्र में पतंग उड़ाते समय करंट लगने से 10 वर्षीय उत्कर्ष की मौत हो गई। यह घटना मकर संक्रांति के दिन हुई, जब उत्कर्ष अपने ननिहाल तीहा मुहम्मदपुर आया हुआ था।

उत्कर्ष, जो सरया महुलिया निवासी अनिल का पुत्र था, गुरुवार को पतंगबाजी कर रहा था। इस दौरान उसकी पतंग एक पेड़ में फंस गई। पतंग उतारने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गया।

करंट लगने से गई जान

बताया जा रहा है कि जिस पेड़ पर पतंग फंसी थी, वहीं से विद्युत तार गुजर रहा था। पतंग उतारने की कोशिश में उत्कर्ष अनजाने में तार के संपर्क में गया और करंट की चपेट में गया। करंट लगते ही वह तार और पेड़ से चिपक गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। किसी तरह विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

उत्कर्ष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी एक बहन है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×