BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / बड़हलगंज • 13-10-2026

राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ किया

बड़हलगंज : मुक्तिपथ बड़हलगंज में पितरों की तृप्ति के लिए आयोजित सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा एवं सरयू महोत्सव का सोमवार को तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने यज्ञकुंड में आहुति देकर पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व नगर के प्रवेश द्वार सिधुआपार में प्रधान दिनेश पांडेय के नेतृत्व में राज्यपाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि रुद्र महायज्ञ भगवान शिव की महिमा को जानने और उनकी साधना करने का अवसर है। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी महाराज की कथा से मुक्तिपथ का गौरव बढ़ेगा। उनके मुख से निकलने वाले शब्द लोगों को प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भी अन्य श्रद्धालुओं की तरह अपने परिवार के साथ कथा सुनने आए हैं। उन्होंने आयोजन के लिए विधायक राजेश त्रिपाठी को शुभकामनाएं दीं। मुक्तिपथ पर चल रहे महायज्ञ के दूसरे दिन विद्वान ब्राह्मणों ने अरणी मंथन कर यज्ञाग्नि प्रज्ज्वलित की। आयोजन के मुख्य संयोजक विधायक राजेश त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम संयोजक महेश उमर के साथ 108 ब्राह्मणों का माल्यार्पण और पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि धार्मिक परंपराओं में ब्राह्मणों का आशीर्वाद विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि विद्वानों का आशीर्वाद ईश्वर के आशीर्वाद के समान फलदायी होता है। श्रीमद् रुद्र भागवत कथा में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने जीवन, सत्य और वैराग्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिसने सत्य को समझ लिया, वह शिव हो जाता है और जिसने सत्य को नहीं समझा, वह शव हो जाता है। धन, यश और स्वास्थ्य पर शंका की जा सकती है, लेकिन मृत्यु सबसे बड़ा सत्य है, जिस पर कोई संदेह नहीं कर सकता।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:13
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।