Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, accused • गोरखपुर / बड़हलगंज • 23-05-2026

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट देकर युवक को परेशान किया, तीन पर केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मझवलिया गांव निवासी राजन यादव ने अपने रिश्तेदारों पर फर्जी वीजा और हवाई टिकट देकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित राजन यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके मामा के लड़के मुसाफिर यादव और मामी राजपति देवी ने 2025 के जनवरी माह में उन्हें बैंकॉक के एक होटल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। उन्होंने पैसे की पूरी जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया। राजन ने भरोसे में आकर अपना पासपोर्ट उन्हें सौंप दिया। इसके बाद, विजय कुमार शुक्ला के बैंक खाते में एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए और डेढ़ लाख रुपये नकद दिए गए।

कई महीने बीत जाने के बाद भी जब विदेश भेजने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी, तो आरोपियों ने राजन को रूस में वेयरहाउस में फल पैकिंग की नौकरी का लालच दिया। इसके लिए लगभग चार लाख रुपये का खर्च बताया गया, जिसमें से तीन लाख रुपये पहले और एक लाख रुपये बाद में देने की बात कही गई। आरोप है कि इसके बाद राजन को फर्जी वीजा और फर्जी फ्लाइट टिकट भेजे गए, जिनकी जांच कराने पर वे नकली पाए गए।

Image Source Here...

पीड़ित राजन यादव ने बताया कि 10 नवंबर 2025 को वह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन अंतिम समय में फ्लाइट टलने की बात कहकर उन्हें एक होटल में रुकवा दिया गया। 12 दिनों तक इंतजार कराने के बाद आरोपी अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गए। बाद में उन्होंने पैसे लौटाने का झूठा आश्वासन दिया। पंचायत के बाद भी रकम वापस नहीं की गई, बल्कि शिकायत करने पर राजन को धमकी दी गई। गोरखपुर पुलिस ने इस मामले में मुसाफिर यादव, राजपति देवी और विजय कुमार शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:48
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब