-
Wednesday, 1st April, 2026
बड़हलगंज
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /bdahalganja / news
रूरल न्यूज नेटवर्क। बांस काटने को लेकर दो
पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। पुलिस ने दोनों
पक्षों की शिकायत पर कुल 9 लोगों के खिलाफ
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह
घटना बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के मामखोर गांव में हुई।
मामखोर गांव
निवासी अतुल उर्फ छोटू शुक्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मार्च को उनकी निजी भूमि पर स्थित बांस की कोठी से
हरिश्चंद्र मिश्रा बांस काट रहे थे। जब अतुल ने उन्हें रोका, तो हरिश्चंद्र मिश्रा, गणेश, उर्मिला देवी, उनिता शुक्ला
और उनके नाती शिवम शुक्ला ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।
अतुल शुक्ला के
अनुसार, शोर सुनकर आदित्य शुक्ला, उनकी बहन उर्वशी शुक्ला उर्फ हिमानी शुक्ला और उनकी मां
सुधा देवी मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडों और रॉड
से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें
आईं। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देकर फरार होने का भी आरोप है।
पुलिस ने अतुल
शुक्ला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115 (2) और 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरे पक्ष से
हरिश्चंद्र मिश्रा ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि
जमीन के हक हिस्से को लेकर अतुल शुक्ला, मीधुन शुक्ला, हिमानी शुक्ला और सुधा देवी ने मिलकर उन्हें, उनकी बेटी पुनीता शुक्ला, पत्नी उर्मिला
देवी और नाती शिवम शुक्ला को लाठी-डंडों से पीटा। हरिश्चंद्र मिश्रा ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि
आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनके नाद व खूंटा भी तोड़ दिए।
पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351
(3) के तहत मामला
दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।