Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, land • गोरखपुर / बड़हलगंज • 28-05-2026

जमीन के नाम पर 5 लाख की ठगी, रजिस्ट्री का झांसा देकर रुपये हड़पने का आरोप, दो पर केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क बड़हलगंज थाना क्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो सगे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहडौली गांव निवासी विशाल ओझा ने पुलिस को बताया कि गांव के ही चंद्रप्रकाश ओझा ने अपने भाई देवेंद्र ओझा की 4 डिसमिल जमीन बेचने की पेशकश की थी। आरोप है कि चंद्रप्रकाश ने जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर विशाल से 5 लाख 11 हजार रुपये ले लिए।

नोटरी शपथ पत्र देकर दिलाया भरोसा

पीड़ित के अनुसार, भरोसा दिलाने के लिए आरोपियों ने एक नोटरी शपथ पत्र भी तैयार कराया था, जिसमें जमीन की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि रुपये लेने के बाद दोनों आरोपी लगातार रजिस्ट्री की बात टालते रहे। विशाल ओझा का आरोप है कि जब भी रजिस्ट्री के लिए कहा जाता, आरोपी आज-कल कहकर बात टाल देते थे। बाद में आरोपियों ने 15 नवंबर 2025 तक पैसा वापस करने या जमीन की रजिस्ट्री कराने की लिखित बात कही, लेकिन तय समय गुजरने के बाद भी न तो रजिस्ट्री हुई और न ही रुपये लौटाए गए।

Image Source Here...

सुलह के बाद भी नहीं लौटाए रुपये

 पीड़ित के मुताबिक, कई बार रुपये मांगने पर आरोपी आनाकानी करते रहे। 25 फरवरी को जब वह पैसा मांगने पहुंचे तो आरोपियों ने कथित तौर पर झगड़ा किया। इसके बाद 26 फरवरी को थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हुआ, जिसमें आरोपियों ने 25 अप्रैल तक किस्तों में रकम लौटाने का वादा किया था, लेकिन पहली किस्त भी नहीं दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

 विशाल ओझा का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस के निर्देशों का भी पालन नहीं किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चंद्रप्रकाश ओझा और देवेंद्र ओझा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:48
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब