Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Virat Danga, Barhalganj 21-Feb-2026 03:52 PM

बड़हलगंज में 22 फरवरी को विराट दंगल

रूरल न्यूज नेटवर्क बड़हलगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अखाड़ा रामबाग, मंझरिया अटौली की बाग में रविवार को एक विराट दंगल का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य आयोजन प्रातः 10 बजे से शुरू होगा और स्वर्गीय राममुरत यादव पहलवान तथा स्वर्गीय रामसुमेर यादव (पूर्व सैनिक) की पुण्य स्मृति को समर्पित है।

इस दंगल प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के कई नामी-गिरामी पहलवानों के भाग लेने की उम्मीद है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अखाड़ा परिसर में दर्शकों के बैठने, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि खेल प्रेमियों को कोई असुविधा न हो।

Image Source Here...

कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में अंतरराष्ट्रीय पहलवान श्याम दुलारे यादव, सुरेश यादव (पहलवान एवं ग्राम प्रधान बिमुटी, अटौली), जयराम यादव (ग्राम प्रधान कुल्दवाबारी, सकतपुरा) और सत्येंद्र यादव (पहलवान, मुंबई) प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इस आयोजन के संरक्षक एवं सहयोगी सदस्यों में अनन्त प्रधान, दिवाकर यादव, रमाकर यादव, राजेश यादव, जितेन्द्र यादव, विनोद यादव, जयनाथ यादव (जमीन शुक्ल), सुदर्शन यादव, अशोक, मुखलाल, विजेंद्र, सत्येंद्र यादव (कुल्दवाबारी), योगेश मौर्य, जितेन्द्र शर्मा, विश्वामित्र यादव, हरिशचन्द्र (मास्टर), सूबेदार यादव (पहलवान), धर्मवीर यादव, शत्रुघ्न यादव, गोलू (अटौली), मानववीर यादव, सुरेश यादव (शुक्लपुरी), उमाशंकर यादव, मनीष यादव, विजयबहादुर यादव, सूरज और सोनू यादव शामिल हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और कुश्ती प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह दंगल न केवल कुश्ती प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि स्वर्गीय विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी एक सशक्त माध्यम बनेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×