BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / बड़हलगंज • 30-09-2026

सरयू की तेज धारा में डूबे 35 शवदाह प्लेटफार्म, गोरखपुर के बड़हलगंज में अब 8 पर ही अंतिम संस्कार

बड़हलगंज : सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से मुक्तिपथ और श्मशान घाट फिर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नदी की तेज धारा में शवदाह के लिए बनाए गए 35 प्लेटफार्म पानी में डूब गए हैं। अब ऊंचाई पर बने केवल आठ प्लेटफार्म पर ही अंतिम संस्कार किया जा रहा है। लेटाघाट का प्लेटफार्म भी पूरी तरह पानी में डूब चुका है। मंगलवार को मुक्तिपथ परिसर और आसपास के घाटों में तेजी से पानी भर गया। मुक्तिपथ के मुख्य द्वार पर कमर तक पानी पहुंच गया है। इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले 48 घंटे में सरयू का जलस्तर चार फीट से अधिक बढ़ा है। सरयू की तेज धारा पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा में बह रही है। रामकवल शाही घाट भी इसकी चपेट में है। इसके अलावा लेटाघाट, लक्ष्मीनारायण मंदिर घाट, तरकुलही घाट और कलूट शाह शिवाला घाट पानी में डूब गए हैं। तेज बहाव और जलभराव के कारण घाटों तक पहुंचना जोखिम भरा हो गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ तटवर्ती इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। मुक्तिपथ पर उपलब्ध शवदाह प्लेटफार्मों की संख्या कम होने से अंतिम संस्कार की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुक्तिपथ और श्मशान घाट की स्थिति पर नजर रखने और अंतिम संस्कार के लिए सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:37
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।