BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Youth, case register • गोरखपुर / बड़हलगंज • 10-06-2026

खेत में युवक पर लाठी-रॉड से हमला, 4 नामजद समेत 7 लोगों पर केस दर्ज, जांच जारी

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मरचीपार खुर्द गांव में खेत में पानी चला रहे एक युवक पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद एवं तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image Source Here...

मरचीपार खुर्द निवासी विशाल पासवान पुत्र घोषन पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात करीब 10:30 बजे वह अपने खेत में पानी चला रहा था। आरोप है कि इसी दौरान साहिल पुत्र इन्द्रदेव पासवान निवासी सिसवा, अर्जुन व भीम पुत्रगण रमेश पासवान, नवनीत पासवान पुत्र कोमल पासवान तथा तीन अज्ञात व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा व रॉड लेकर पहुंचे और हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर उसके पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे इन्द्रजीत गुप्ता तथा संदीप पासवान को भी मारपीट कर चोट पहुंचाई गई। मारपीट में घायल हुए पिता की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 191(2 ), 110 , 115(2) , 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुनिल राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:38
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।