Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, encounter, Criminal 09-Jan-2026 08:36 AM

गोरखपुर मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश:रोकने पर की फायरिंग, पिस्टल के बट से पुलिस पर किया था हमला

गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के शंकरपुर बाजार में गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की। इसके बाद युवक बाइक लेकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पकड़े जाने के बाद उसने खुद को छुड़ाने के लिए पिस्टल के बट से एक दरोगा और सिपाही पर हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एक पिस्टल और बाइक बरामद की है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी घाट डेबरी निवासी 22 वर्षीय राजमणि यादव के रूप में हुई है। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजवा दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात डेढ़ बजे बेलघाट थाने के दरोगा संजीव कुमार अपनी टीम के साथ चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्त पर थे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के बहादुरपुर अंडरपास और एकौना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।

सूचना मिलने पर पुलिस ने एकौना अंडरपास के पास घेराबंदी की। पुलिस वाहन की लाल-नीली बत्ती देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन फिसलन भरे रास्ते पर मोटरसाइकिल गिर गई। इसके बाद आरोपी पैदल भागने लगा। पुलिस के रोकने पर आरोपी ने अवैध पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और एक के बाद एक दो राउंड फायर किए।

आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से भी एक राउंड फायर किया गया। कुछ ही देर में पुलिस टीम ने साहस और फुर्ती दिखाते हुए आरोपी को घेरकर दबोच लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस से हाथापाई भी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी दरोगा भिषेक कुमार यादव और सिपाही राकेश सिंह घायल हो गए।

उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलघाट में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

थाना प्रभारी विकासनाथ ने बताया कि पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह चोरी की नीयत से क्षेत्र में घूम रहा था। तभी पुलिस ने रोका तो वह डरकर भागने लगा। आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल (.32 बोर), दो फायरशुदा खोखा कारतूस, एक खोखा कारतूस 9 एमएम, एक पुराना मोबाइल फोन, बाइक बरामद हुई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×