Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, accident, invitation, wedding • गोरखपुर / बेलघाट • 05-02-2026

निमंत्रण कार्ड बांटते समय सड़क दुर्घटना, 12 फरवरी को थी शादी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में युवक की तिलक तो चढ़ी लेकिन शादी नहीं हो सकी क्योंकि शादी से पहले ही उसकी मौत हो गई। मौत तब हुई जब युवक अपनी शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था।

बेलीपार थाना क्षेत्र के नौसढ़ एकला बंधे के पास फोर लेन पर एक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक,अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बेलीपार थाना क्षेत्र के बेतऊंआ उर्फ चनऊ निवासी नरेंद्र विश्वकर्मा पुत्र जयगोविंद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। नरेंद्र अपने सगे संबंधियों को खुद की शादी का कार्ड बाटने घर से निकला था, बांटकर जब वह घर के लिए लौट रहा था तभी फोर लेन पर यह हादसा हो गया, घटना की जानकारी तब हुई जब एक ग्रामीण ने दुर्घटना की आवाज सुनी और वह मौके पर पहुंचकर शोर मचाने लगा, जिसके बाद कई लोग इकट्ठा हो गए। वहीं तत्काल इस घटने की सूचना बेलीपार पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image Source Here...

25 जनवरी को तिलक चढ़ा, 12 फरवरी को थी शादी

नरेंद्र विश्वकर्मा पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और एक होम्योपैथिक अस्पताल में काम करता था। उसकी शादी आने वाली 12 फरवरी को होनी थी वहीं विगत 25 जनवरी को उसका तिलक चढ़ा था। उसके पिता जयगोविंद विश्वकर्मा पीआरडी में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है साथ ही पूरे गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है।

Image Source Here...

मामले में बेलीपार थानाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आगे बताय कि दुर्घटना किस वाहन से हुई इसकी जांच की जा रही है। हादसे की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है, साथ ही मामले में अगर तहरीर दी जाती है तो विधिक कार्यवाही की जाएगी। 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:44
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब