Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Youth • गोरखपुर / बेलघाट • 16-06-2026

भोजन विवाद में युवक की मौत, चौथ कार्यक्रम लेकर आए युवक से हुई मारपीट, पांच आरोपी गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क। बेलघाट थाना क्षेत्र के जैती गांव में चौथ कार्यक्रम के दौरान भोजन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त बांस का टुकड़ा भी बरामद किया गया है।

Image Source Here...

जानकारी के अनुसार, उरुवा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी रमेश 27 मई को जैती गांव में अपने पड़ोसी के यहां आयोजित चौथ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान भोजन करते समय किसी खाद्य सामग्री को दोबारा मांगने पर उनकी वहां मौजूद कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। यह कहासुनी जल्द ही तीखी बहस में बदल गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने रमेश के साथ मारपीट की। इस दौरान बांस के डंडे से हमला किया गया, जिससे रमेश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए।

घायल रमेश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

रमेश की मौत के बाद उनकी पत्नी संध्या ने बेलघाट थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और जैती गांव के कैलाश के पुत्र विवेक, राजू व संजय किन्नू के पुत्र मुकेश तथा संजय के पुत्र बिट्टू उर्फ सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव और उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। थाना प्रभारी संदीप यादव के अनुसार, मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:43
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब