BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / भरोहिया • 02-10-2026

पीपीगंज एजुकेशनल सोसायटी के चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, अगले आदेश तक चुनाव प्रक्रिया रद्द

पीपीगंज : दी पीपीगंज एजुकेशनल सोसायटी की प्रबंध समिति के चुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इसके बाद रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी, गोरखपुर मंडल ने चुनाव प्रक्रिया अगले आदेश तक रद्द कर दी। अदालत के आदेश के मुताबिक, अंतिम फैसला आने तक डॉ. बदरुद्दीन सोसायटी के सचिव बने रहेंगे। यह सोसायटी बापू डिग्री कॉलेज, बापू इंटर कॉलेज और बापू चिल्ड्रेन एकेडमी का संचालन करती है। प्रबंध समिति को लेकर विवाद के बीच बापू डिग्री कॉलेज की समिति पहले ही भंग हो चुकी है। वहीं, बापू इंटर कॉलेज के प्रबंधक से जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्टीकरण मांगा है।

रजिस्ट्रार ने 14 जुलाई 2026 को प्रबंध समिति को भंग कर उसे 2019 से कालातीत घोषित किया था। इसके बाद 5 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। इस प्रक्रिया के खिलाफ सचिव डॉ. बदरुद्दीन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने चुनाव पर रोक लगा दी। इसके अनुपालन में रजिस्ट्रार ने चुनाव प्रक्रिया अगले आदेश तक रद्द कर दी है।  बापू इंटर कॉलेज के प्रबंधक से जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह ने कई बार नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। जवाब नहीं मिलने पर 1 अक्टूबर को चेतावनी पत्र जारी किया गया। इसमें आगे कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। पूर्व प्रबंधक कमाल जावेद ने आरोप लगाया कि कुछ लोग साजिश के तहत विद्यालय की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और प्रबंध समिति को जबरन विवादित बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय और रजिस्ट्रार की ओर से जारी सभी नोटिस और आदेशों का कानूनी तरीके से जवाब दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि अनधिकृत लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।



Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:34
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।