गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
पीपीगंज में नए नगर पंचायत कार्यालय का लोकार्पण, नए कार्यालय का विधायक ने किया उद्घाटन, विवाह घर से हटा कार्यालय
रूरल न्यूज नेटवर्क।पीपीगंज नगर पंचायत में नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण
किया गया। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने इसका
उद्घाटन किया। सभी नगर पंचायत संबंधित कार्य नए भवन से संचालित होंगे।
Image Source Here...
इससे पहले, पीपीगंज का नगर पंचायत कार्यालय पिछले तीन वर्षों से वार्ड
नंबर एक में स्थित एक विवाह घर से अस्थायी रूप से संचालित हो रहा था। पुराना
कार्यालय भवन, जो वार्ड नंबर 19 में था, अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच गया था।
पुराने भवन की खराब स्थिति
को देखते हुए, गंगा जायसवाल की अध्यक्षता में पिछली कमेटी ने
नए कार्यालय भवन के निर्माण का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, कार्यकाल समाप्त होने तक शासन से धन जारी न होने के कारण
निर्माण कार्य रुका रहा।वर्ष 2023 में नव निर्वाचित चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा के प्रयासों
से लगभग ढाई वर्ष पूर्व करीब दो करोड़ दस लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। इसके बाद
नए कार्यालय भवन का निर्माण कार्य दो वर्ष पहले शुरू हुआ और चार माह पूर्व पूरा कर
लिया गया।
भवन निर्माण पूरा होने के
बाद, कार्यालय परिसर में लगभग सोलह लाख रुपये के बजट
से महन्त अवैद्यनाथ जी की मूर्ति स्थापित की गई। इसके अतिरिक्त, करीब छह लाख रुपये की लागत से राष्ट्रध्वज भी स्थापित कराया
गया है, जिससे कार्यालय की भव्यता बढ़ी है।नए कार्यालय भवन के लोकार्पण के लिए क्षेत्रीय विधायक और
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम लेने का
प्रयास किया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम न मिल पाने के कारण, शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने नगर
पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, अधिशासी
अधिकारी और सभी सभासदों की उपस्थिति में विधिवत पूजन-हवन के बाद फीता काटकर इसका
लोकार्पण किया।
Image Source Here...
नगर पंचायत कार्यालय के
इस नए भवन में स्थानांतरित होने के बाद, करीब ढाई करोड़ रुपये की
लागत से बना वह विवाह घर अब खाली हो गया है। यह विवाह घर पिछले तीन वर्षों से
अस्थायी कार्यालय के रूप में उपयोग हो रहा था और अब इसे आम जनता के मांगलिक
कार्यों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Share On :
×
12:56
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।