Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, mother • गोरखपुर / भरोहिया • 09-06-2026

2 साल बाद मिला बच्चा, लिपटकर रोई मां, बहनोई ने नवजात को छिपाया था, बेटे को ढूंढते रहे मां-बाप

रूरल न्यूज नेटवर्क पीपीगंज से लापता नवजात को 2 साल बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला। सोमवार को बेटे के मिलने की सूचना पर पीपीगंज थाने मां-बाप भी पहुंचे। इस दौरान बेटे से लिपटकर मां रोने लगी। परिजनों ने बताया कि उनके रिश्तेदार ने ही नवजात बच्चे को छिपाया था। शक होने पर पुलिस को जानकारी दी। वहीं पीपीगंज पुलिस परिजनों को बच्चा सौंप कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

Image Source Here...

महराजगंज के आनंदनगर निवासी हृदेश यादव ने बताया कि 2 साल पहले पत्नी सरोज देवी को प्रसव पीड़ा होने पर पीपीगंज के भारद्वाज हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहीं पर डिलीवरी हुई। जिसमे बेटा पैदा हुआ। दो दिन बाद डिस्चार्ज कराकर पत्नी बच्चे को घर ले जा रहा था। इस दौरान अचानक बच्चे की तबीयत खराब होने लगी। तब गीडा इलाके के नौसड़ में रहने वाले बहनोई अभय यादव उर्फ खन्ना को कॉल कर बुलाया। बहनोई ने बच्चा ले लिया। वह बोले की पत्नी को घर पहुंचाकर आओ। तब तक बच्चे को शहर ले जाकर हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती करा रहा हूं। हृदेश का आरोप है कि पत्नी को छोड़कर बहनोई के पास आया। तब उन्होंने कहा कि बच्चा आईसीयू में भर्ती करा दिया हूं। परेशान न हो, बच्चा ठीक हो जाएगा।

 बाद में बताया मर गया बच्चा

हृदेश ने बताया कि इधर-उधर की बातें करके बहनोई अभय यादव मुझे बहलाता रहा। लेकिन बच्चा कहां है, इस बारे में कुछ नहीं बताया। बाद में उसने कहा कि बच्चा मर गया था, इसलिए तुरंत नहीं बताया। यह सुनकर मेरे होश उड़ गए। घर जाकर पत्नी को भी यह बात बताई। लेकिन वह इस बात को विश्वास करने से इंकार कर दिया। इसके बाद हम लोग 2 साल तक बच्चे को ढूंढते रहे। इसी बीच कहीं से बहनोई की करतूत के बारे में पता चला। वह बच्चे को लावारिस बताकर एक परिवार को दे दिया था।

यह बात पीपीगंज पुलिस से शेयर किया गया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो बहनोई ने बच्चा बरामद करा दिया। बच्चे के सकुशल मिलने के बाद मां-बाप ने पुलिस की सराहना की। हृदेश यादव की एक तीन साल की बेटी भी है। इस संबंध में एसपी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चे का सकुशल बरामद कर लिया गया है। उसे परिवार को सौंप दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
21:11
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब