Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Rapti • गोरखपुर / भरोहिया • 06-06-2026

रील बनाते समय राप्ती में डूबे दो दोस्त, मौत, 7 युवक नदी में नहाने निकले थे, गहरे पानी में समाए

रूरल न्यूज नेटवर्क जानकारी के मुताबिक पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी गांव के पास 7 दोस्त एक साथ नदी में नहाने निकले थे। मस्ती मजाक करते हुए पानी में रील बनाने लगे। इतने में लापरवाही हुई और उनमें से एक लड़का डूबने लगा। 'बचाव-बचाव' का आवाज देने पर पास में नहा रहे दोस्त उसकी मदद के लिए आगे बढ़ा और दोनों डूबने लगे। यह घटना देखकर बाकी लड़के डर गए और जल्दी से पानी से बाहर निकले। पहले उन्होंने अपने दोनों दोस्तों को बचाने का प्रयास किया लेकिन कुछ देर बाद दोनों बीच नदी में डूब गए। देखते ही देखते आसपास भारी संख्या में लोग इक्कठा हो गए। मौके से अफरा-तफरी मच गई।

Image Source Here...

सर्च ऑपरेशन शुरू

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और NDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर बार एक युवक की डेड बॉडी मिली।

जिसकी पहचान सहजनवां थाना अंतर्गत जगदीशपुर गाही के रहने वाले शिवम कुमार पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। जबकि नदी में डूबे दूसरे युवक की तलाश काफी देर तक की गई। जिसके बाद उसकी भी डेड बॉडी मिली। जिसकी पहचान थाना सहजनवा जगदीशपुर गई के रहने वाले गोलू कुमार (19) पुत्र रामदीन के रुप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है।

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि रील बनाते समय दो दोस्त राप्ती नदी में डूब गए। मौत के बाद दोनों की डेड बॉडी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Image Source Here...

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
21:09
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब