Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, ITI, Genus company 17-Mar-2026 05:22 PM

आईटीआई में 41 अभ्यर्थियों का चयन, Genus कंपनी ने किया कैंपस प्लेसमेंट

रूरल न्यूज नेटवर्क राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जंगल डुमरी नंबर एक भटहट, गोरखपुर में Genus कंपनी द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 41 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। यह प्लेसमेंट ड्राइव आईटीआई कैंपस में आयोजित की गई। इस कैंपस प्लेसमेंट में कुल 103 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। चयनित सभी अभ्यर्थियों को गोरखपुर जिले में ही नौकरी प्राप्त हुई है।

Image Source Here...

इस अवसर पर संस्थान की ओर से प्रधानाचार्य आकाश दीप, उप प्रधानाचार्य श्री काशीनाथ राय तथा सभी अनुदेशक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Genus Power कंपनी के एचआर अभिषेक भी इस दौरान मौजूद थे।

कंपनी ने 100 से अधिक रिक्तियों के लिए यह कैंपस ड्राइव आयोजित की थी। इंटरव्यू गवर्नमेंट आईटीआई भटहट, गोरखपुर के जंगल डुमरी नंबर एक परिसर में आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य ने कहा कि उनके संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अच्छा रोजगार मिले इसके लिए उनके संस्थान हमेशा प्रयासरत रहेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×