Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, body 14-Feb-2026 05:04 PM

नाले में शव मिलने के बाद 19 पर केस दर्ज, बेटे के लड़की लेकर फरार होने के बाद मिली थी बॉडी, पत्नी ने दी तहरीर

रूरल न्यूज नेटवर्क गुलरिहा पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद होने के मामले में 19 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के बेटे के एक लड़की के साथ फरार होने के बाद यह घटना हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।

गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक के नारायणपुर टोला निवासी सिंधु, पत्नी स्व. राजाराम, ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी की रात से उनका छोटा बेटा सचिन गायब है। उसी रात पड़ोसी की बेटी भी लापता हो गई थी। इसके बाद लड़की के घरवालों और रिश्तेदारों ने उनके घर आकर पूरे परिवार को पीटना शुरू कर दिया। डर के मारे परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर इधर-उधर छिप गए और सचिन की तलाश करने लगे।

Image Source Here...

वॉक पर निकले लोगों ने देखा था शव

सिंधु देवी के अनुसार, 12 फरवरी को सुबह करीब 8 बजे उनके पति ने बहू को फोन कर सचिन के बारे में पूछा था, लेकिन बहू ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। परिवार के सदस्य सचिन को खोज ही रहे थे कि 13 फरवरी की सुबह 7-8 बजे टहलने वालों ने चोरहिया नाले में एक शव पड़ा देखा। यह खबर धीरे-धीरे परिवार तक पहुंची, लेकिन जब तक वे घटनास्थल पर पहुंचते, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा चुकी थी।

एफआईआर में इनका नाम शामिल

मृतक की पत्नी सिंधु देवी ने अपनी तहरीर में सूचिता, परशुराम व उनकी पत्नी पाना, सुनील व शैलेंद्र, परशुराम की तीन बहुएं, बेटी रीता और दामाद भगवती (निवासी दुर्गापुर), परशुराम की बहन गुड्डी व भांजे शंकर और एक अज्ञात व्यक्ति, परशुराम की छोटी बहन झिनकी और सुभावती, सुभावती का लड़का उमेश (निवासी मारवाड़ी कोठी), रवि (निवासी जंगल अयोध्या प्रसाद), अद्या और उनकी पत्नी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सिंधु देवी का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उनके पति की हत्या की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 103 (1) और 3 (5) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×