-
Monday, 15th June, 2026
भटहट
रूरल न्यूज नेटवर्क। गुलरिहा थाना
क्षेत्र के पिपरी ग्राम पंचायत के जमुनहवा टोले में सोमवार रात रासलीला कार्यक्रम
का आयोजन किया गया था। देर रात, गांव का युवक अज्जू चौहान
नशे में धुत होकर उत्पात मचाने लगा।
सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और अज्जू चौहान को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान युवक पुलिसकर्मियों से भिड़ गया और अपनी हॉकी मांगने लगा। वह सामने आने वाले लोगों से भी अभद्रता और गाली-गलौज करने लगा। बताया जा रहा है कि यज्ञ की कलश यात्रा के दौरान भी वह हॉकी लेकर चल रहा था, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोका था। पुलिस ने किसी तरह अज्जू चौहान को काबू में किया और उसे हिरासत में ले लिया। प्रभारी थाना इंचार्ज मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आरोपी अज्जू चौहान और उसका सहयोग करने वाले अभिमन्यु को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।