BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, woman, misbehavior • गोरखपुर / भटहट • 16-04-2026

महिला पर मारपीट का मामला दर्ज, प्लॉट देखने गए व्यक्ति से बदसलूकी और धमकी का आरोप

रूरल न्यूज नेटवर्क।  गोरखपुर में एक व्यक्ति ने अपनी जमीन पर हुए विवाद को लेकर एक महिला और उसके पति के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला और उसके पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता रणधीर सिंह ने गुलरिहा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके बेटे रुद्रेंद्र सिंह के नाम जंगल डुमरी न02 स्थित आराजी न0 693 ध में एक प्लॉट है। यह प्लॉट परमेश्वर पुत्र साधुरसण से पंजीकृत बैनामे के जरिए खरीदा गया था। इस पर बाउंड्री भी बनी हुई है और राजस्व अभिलेखों में भी नाम दर्ज है।

Image Source Here...

रणधीर सिंह के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4:50 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके प्लॉट की बाउंड्री टूट गई है। वे इसे देखने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान महिला वहां आ गई। रणधीर सिंह का आरोप है कि उसने उन्हें दौड़ाकर उनका कॉलर पकड़ लिया और उन पर गाली देने तथा दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाने लगी। महिला ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी।

प्रार्थी ने गुलरिहा पुलिस को सूचित किया। सूचना पर कांस्टेबल हिमांशु सिंह और धर्मदेव चौधरी मौके पर पहुंचे। रणधीर सिंह ने बताया कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो महिला और उसका पति उन्हें जान से मारने का प्रयास कर सकते थे। महिला ने उन्हें (दुष्कर्म) के तहत फंसाने की धमकी भी दी।

थानाध्यक्ष इत्यानन्द पांडेय ने बताया कि रणधीर सिंह की तहरीर के आधार पर महिला व उसके पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:48
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।