Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, young man, filed 06-Mar-2026 05:08 PM

युवक पर पुरानी रंजिश में हमला, तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क गुलरिहा बाजार में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गुलरिहा बाजार निवासी संध्या देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह उनके बेटे अमन गुप्ता को गांव के ही सूरज, मोहन और नीरज ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया था।

हालांकि, कुछ देर बाद प्रदुम यादव, धनंजय यादव और रवि यादव ने अन्य लड़कों को बुलाकर अमन गुप्ता पर हमला कर दिया। घटना के समय अमन सड़क किनारे अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों ने उन्हें दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी।

Image Source Here...

बताया जा रहा है कि यह विवाद क्रिकेट खेलने के दौरान दो गुटों में हुए झगड़े की पुरानी रंजिश का नतीजा है।

Image Source Here...

यह घटना होली के दिन हुआ था, संध्या देवी की शिकायत पर गुलरिहा पुलिस ने 6 मार्च को संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष इत्यानंद पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×